रायगढ़ – कुमारी सौम्या षड़ंगी का विगत दिनों यहाँ लांयनेस क्लब रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित एक गरिमामय आयोजन में क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन माला पाल द्वारा सम्मान किया गया।
विगत दिनो अपने अधिकारिक यात्रा पर रायगढ़ आई लॉयनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन माला पाल ने एक गरिमामय आयोजन के दौरान ओडि़सी नृत्य के क्षेत्र में रायगढ़ शहर की उभरती हुई प्रतिभा कुमारी सौम्या षडंग़ी को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है की 15 वर्षीया सौम्या स्थानीय जिंदल स्कूल में अध्ययनरत है और इस छोटी सी उम्र में ही उसने ओडि़सी नृत्य कला में न केवल दक्षता हासिल कर ली है बल्कि भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शको को मुग्ध कर चुकी है।
सौम्या श्री दिनेश षड़ंगी की पुत्री है तथा उनकी मां स्थानीय डिग्री कोलेज मे अंग्रेजी की प्राध्यापक हैं वे लांयनेस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी की सदस्य भी हैं। सौम्या की दादी श्रीमती नलिनी मिश्रा भी लॉयनेस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी की सदस्या हैं। अपने आधिकारिक यात्रा के दौरान सौम्या का सम्मान करते हुए लॉयनेस माला पाल ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की वह ओडि़सी नृत्य के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगी