[aph] रायगढ़ – [/aph] नगर निगम एशोसिएशन अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उन्होंने काम का अधिक दवाब बताया, जिसके कारण वह एशोसिएशन के लिए वक्त नहीं दे पा रहे थे। वहीं बताया जाता है कि पिछले कुछ माह से एशोसिएशन अध्यक्ष को लेकर निगम गुटबाजी हो रही थी।
[aph] विशेषकर उनके पदोन्नति के मामले के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बताई जा रही थी। [/aph] इसके अलावा एशोसिएशन के कई मामलों में उनका साथ नहीं मिल पा रहा था। जिससे कर्मचारी उनसे नाराज बताए जा रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कुछ माह पहले निगम में कैशियर के पद पर कार्यरत अनिल वाजपेयी को पदोन्नत किया गया था। जबकि नियमानुसार वह पदोन्नत करने की पात्रता नहीं रखते थे।
[box type=”shadow” align=”” class=”” width=””]कर्मचारियों ने बताया कि उनके साथ काम करनेवाले कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिली थी और उनके नाम को पदोन्नत किया गया था। दबी जुबान में कर्मचारियों ने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी थी। वहीं अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने इन बातों को निराधार बताया है।[/box]