खरसिया – युवा ,भारत रत्न,संचार क्रांति के जनक 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त 2015 को मदनपुर कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रध्दांजलि दी।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की 71 वीं जन्मतिथि को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर खरसिया के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने याद किया। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यो को याद किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने स्व.श्री गांधी को आधुनिक सोच निर्णय लेने की अदभूत क्षमता वाला और 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने वाला ,संचार कां्र्रति का जनक बताते हुए उन्हें अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की। 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार देने वाले स्व राजीव गांधी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का सकल्प भी कांग्रेस नेताओं ने दोहराया। श्रध्दांजलि सभा में रविन्द्र पटेल(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ,शिव अग्रवाल (अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी) ,अभय महंती(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ,रामकिशुन आदित्य, नेत्रानन्द पटेल ,सुकदेव डनसेना,नीरज पटेल,सुनील शर्मा ,जमील कुरैशी ,सरोज चैहान ,गौतम राठिया ,विनय राठौर ,भोजराम बंजारा, बलदेव राठौर ,धर्मेन्द्र चैहान ,डोरीलाल पटेल ,झाडू धर्मा ,धरम साहू ,बागडे ,राजेश सहिस हरिशंकर दर्शन,उत्तम साहू ,शमशाद हुसैन ,मैत्री कनेर ,गोपाल शर्मा ,टंकेश्वर राठौर ,दयाशंकर दर्शन ,दिनेश शर्मा लाला राम कुर्रे धीरज राठौर ,टीका राठौर ,सोनू खान ,संतोष चैहान ,शिवनाथ चैहान ,तिहारु चैहान शिरू यादव रामदयाल राठिया राजकुमार पांडे बलदेव राठिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।