रायगढ़, 13 जुलाई 2015/ केन्द्रीय इस्पात, खनन एवं राज्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 15 जुलाई को प्रात: 8.10 बजे रायपुर से साउथ बिहार एक्सप्रेस से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 रायगढ़ आयेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे रायगढ़ से सड़क मार्ग से किरोड़ीमल नगर जायेंगे और दोपहर 2.30 बजे किरोड़ीमल नगर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे किरोड़ीमल नगर से बगिया जिला-जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।