रायगढ़ – नगर निगम क्षेत्र रायगढ़ में निगम आयुक्त की लगातार लापरवाही एवं झुठे आश्वासन से त्रस्त नगर निगम के एल्डरमेन पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने शासन एवं जिला प्रशासन से उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबन करने का मांग किया है।
इस वर्ष रायगढ़ नगर क्षेत्र में दो बार कुछ घंटो की बरसात हुई एवं दोनो बार पानी भराव की स्थिति रहायशी क्षेत्रों में बनी है। वही पानी भराव की स्थिति में निगम के द्वारा स्वस्फूर्त राहत दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य नही किया गया। जिसका अनुभवन जिला प्रशासन द्वारा भी किया गया। वही आयुक्त महोदय की कार्य प्रणाली भी ढिली और लापरवाही से भरपुर नजर आई है। घनघोर वर्षा कि स्थिति में नगर के वासियों को विकट स्थिति का सामना करना पड़ेगा और गंभीर अनहोनी नजर आ रही है।
उक्ताशय का ज्ञापन कलेक्टर महोदया को सौपते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ने ये आरोप लगाया कि रायगढ़ नगर पालिक निगम आयुक्त कार्यालय में बैठते ही नही है और आम जनता से दूर तो रहते ही है, जनप्रतिनिधियों को भी उनसे मिलने के लिए कई कई दिनो इंतजार करना पड़ता है। निगम आयुक्त जहां कार्यालय में नही बैठते वही उनसे दुरभाष से संम्पर्क करना भी दुर्लभ हो गया है। ऐसी स्थिति में आम आदमी अपनी समस्या हल नही होने की स्थिति में अपनी फरियाद भी नही कर पा रहा है। उच्च अधिकारी के अभाव में निगम कार्यालय की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
नेताप्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल के साथ पार्षदो के प्रतिनिधि मण्डल में सुगनचंद फरमानिया एल्डरमेन, गुरूविंदर घई एल्डरमेन, अफरोज डायमण्ड एल्डरमेन, नरेश गोरख एल्डरमेन, मनीष शर्मा एल्डरमेन, नितेश सोनी एल्डरमेन, पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय, पार्षद चंन्द्रप्रकाष (बब्बल) पाण्डेय, पार्षद अमजदा बानो, पार्षद श्रीमती विजय लक्ष्मी, पार्षद राजेन्द्र ठाकुर, पार्षद सीनू राव, पार्षद सुमित्रा सारथी पार्षद कविता मिश्रा, पार्षद रंजीत राघवन, पार्षद गुरूचरण भट्ट, पार्षद डिग्री लाल साहू, पूर्व पार्षद मंजू नायक, सावन कुमार चैहान, मालती सिंह, विजय चैहान ने पानी भराव बाबत् आयुक्त से पूर्व में चर्चा की गई थी तब आयुक्त द्वारा पानी भराव की समस्या नही होगी इसका दावा उनके द्वारा किया गया था, जबकि दो बार हुई बरसात ने उनकी दावे की पोल खोल कर रख दी है। इस गंभीर समस्या जिसमें की जन-धन की हानि होने की पूरी संम्भावना रहती है पर भी निगम आयुक्त महोदय गंभीर नही है। ऐसी स्थिति में उन्हे क्षमा नही किया जा सकता और कठोर से कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है। सभी पार्षदो एल्डरमेन एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदया से यह मांग किया की आयुक्त महोदय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जावें वरना हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनहित को देखते हुए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगें। उक्ताशय की जानकारी प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा रायगढ़ विधायक रोशन लाल को भी दी गई ताकि निगम आयुक्त पर कठोर से कोठर कार्यवाही किया जा सके।