खरसिया – खरसिया नगरपालिका परिषद खरसिया के कर्मचारी संघ के गठन हेतु आवश्यक बैठक हुई जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित हुए । बैठक में आनंद राय सहायक ग्रेड 2 को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं नरेश महीष को सचिव बनाया गया है।
खरसिया नगरपालिका के कर्मचारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगरपालिका के कर्मचारियों का संगठन बनाने का आम सहमति हुई। कर्मचारी संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष के रुप में आनंद राय सहायक ग्रेड 2 एवं कार्यवाहक सचिव के रुप में नरेश महीष राजस्व उपनिरीक्षक, कुमारी राधा उरांव सहायक राजस्व निरीक्षक को नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन बनाये जाने पर सभी ने सहमति दर्शायी। बैठक में अभय कुमार वर्मा,आनंद कुमार राय,नरेश महीष,रमेश अहिरवार,राधा उरांव,छबीलाल ,शोभित कुमार बरेठ,दीनदयाल चैहान,सरस्वती,शशिकांत कवंर, चितरंजन भारद्वाज,जगदीश,छेदीराम भारती,सचिन,दवेन्द्र दुबे,मुन्नाराज राजवाडे,टीकाराम बरेठ, संजीवन राम महिलांगे,कांता प्रसाद निषाद,उमेश यादव,प्रकाश यादव,देवानंद गबेल,सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।