रायगढ़। नहरपाली स्थित मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड में उंचाई से गिर कर एक क्रेन आॅपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक व उसके सहयोगी, लंच टाइम होने की वजह से खाना खा रहे थे। कंपनी अंदर क्रेन आॅपरेटर की मौत की खबर मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
[aps] भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मोनेट कंपनी में मंगलवार की दोपहर करीब 2.25 में उस समय सनसनी फैल गई। जब कंपनी अंदर र्क्रेन आॅपरेटर की उंचाई से गिर कर मौत हो गई। [/aps] मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के जशपुर कछार निवासी उज्जैन चंद्रा पिता महेश राम चंद्रा 32 वर्ष, मोनेट में क्रेन आॅपरेटर का काम करता था। मंगलवार को उज्जैन अपने सहयोगियों के साथ खाना खा कर रेलिंग के रास्ते नीचे उतर रहा था। इस बीच अचानक उज्जैन करीब 20 मीटर की उंचाई से गिर गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पुष्टि स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने की। मामले की खबर मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मोनेट पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पीएम की औपचारिकता में जुट गई। क्रेन आॅपरेटर की मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उज्जैन को रेलिंग से गिरते किसी ने नहीं देखा है। उसके जमीन पर गिरने की आवाज के बाद मामले का खुलासा है। जो पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में कंपनी प्रबंधन का कहना है कि यह हादसा कोई औद्योगिक हादसा नहीं है। इसका किसी मशीन या आपरेशन से संबंध नहीं है। घटना स्थल पर कोई काम नहीं चल रहा था। मृतक अपने साथियों के साथ बंद पड़े क्रेन की केबिन में खाना खाने आया था। खाने के बाद एक व्यक्ति वहीं रूका और दो लोग बाहर निकल गये जो दोनों तरफ बनी सुरक्षित बनी रेलिंग के बीच से होकर जा रहे थे। इस दौरान उज्जन ने कहा कि वह लघु शंका करके पीछे आ रहा है। दूसरा युवक कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि पीछे से आवाज सुनकर पलटा तो देखा कि उज्जन नीचे गिर चुका था। पुलिस के आला अधिकारी और औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौका मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है।
[aps] अपने विधानसभा क्षेत्रांर्तगत आने वाले औद्योगिक संस्थान मोनेट इस्पात एवं एनर्जी लिमि. में पुन: दुर्घटना से एक कर्मचारी की मौत पर क्षुब्ध होकर विधायक उमेश पटेल ने मोनेट प्रबंधन को आडे हाथों लिया है। [/aps] कंपनी में लगातार हो रही दुर्घटना एवं इसमें कर्मचारियों की मौत को गंभीर मामला मानते हुए उमेश पटेल ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उमेश ने औद्यौगिक प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन को आगाह किया है कि वे संयंत्र में कामगार मजदूरों और कर्मचारियों के जान जीवन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व माकूल उपाय एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करें भविष्य में यदि इस प्रकार की घटना नहीं रूकती है तो जनाक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।
कंपनी अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के सुरक्षा मानकोंं को लेकर प्रबंधन भी उदासीन है। अधिकांश उद्योगों में सुरक्षा उपायों की अवहेलना की जा रही है। भूपदेवपुर पुलिस की माने तो मृत क्रेन आॅपरेटर घटना के दौरान बगैर हेलमेट का था। इससे उसके सिर में अधिक चोट लगी, जो शायद उसकी मौत की एक खास वजह बनी।