[aph] रायगढ़ [/aph] शहर को औद्योगिक नगरी बनने के बाद कई बड़ी गाडिय़ों का परिचालन शहर के बीचो बीच होता रहता है। जिसकी रोकथाम के लिए शहर के बाहरी हिस्से से एक इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को इसका सर्र्वे करने के लिए कहा गया है। सर्वे के बाद इस योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
रायगढ़ एक औद्योगिक सिटी बन गया है। इसके कारण यहां दिन रात बड़ी गाडिय़ों का परिचालन होता रहता है। जिससे यहां के यातायात पर प्रभाव पड़ता है। इसकी रोकथाम के लिए एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। राजेश मूणत ने बताया कि इस कॉरीडोर की प्रमुख विशेषता यह होगी कि इसे सभी प्रमुख उद्योगों से जोड़ा जाएगा। जिसका लाभ इन उद्योगों को मिलेगा और सारे बड़े वाहन शहर के बाहर से ही आवागमन कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी को किसी कंपनी के द्वारा सर्वे कराने के लिए कहा गया है।