रायगढ़ – भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त पर शासकीय वाहन का गलत तरीके से दुरुपयोग कर व डीजल, पंप व टायर को पैतृक गांव भेजने की बात पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। इस मामले में आयुक्त को निलंबित कर मामले की जांच की बात कही गई है।
गुरुवार की शाम को भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नगर निगम आयुक्त द्वारा शासकीय वाहन उड़नदस्ता में सामानों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेकटर से कहा कि गुरुवार को पार्षद बबल पांडेय, संदीप क्षत्रिय व नेता प्रतिपक्ष जयंत ठेठवार ने देखा कि नगर निगम उड़नदस्ता वाहन में कुछ सामान लोड़कर जा रहा था। जिसपर वाहन का पीछा कर भूपदेवपुर के पास पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उड़नदस्ता में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वाहन को किराए पर दिया है। जबकि शासकीय वाहन को किराए पर देना गलत है। वाहन में डीजल, पंप व टायर मिला जांच का विषय है। पूछताछ में बात सामने आया है कि वाहन आयुक्त के पैतृक गांव जाने की बात सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुक्त शासकीय सामानों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में आयुक्त को निलंबित कर जांच कराने की मांग कलेक्टर से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की है।