रायगढ़। सामाजिक संस्था उद्भव द्वारा शा. उ.मा. विद्यालय तरकेला मे बालिका सुरक्षा के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा स्कूल में निबंध स्पर्धा आयोजित किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने बालिका सुरक्षा में समाज की सहभागिता के विषय पर निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्या की धनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साहू, थाना प्रभारी कोतरा रोड़ व कार्यक्रम अध्यख के रूप में पी.पी.खलखो प्राचार्य उ. मा. विद्यालय तरकेला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी छेडछाड या शोषण जैसी समस्या होनें पर शांत न रहकर विरोध प्रकट करने की बात कही तथा विश्वास दिलाया कि इस प्रकार की घटना में प्रशासन पूरी तरह से आपके मदद के लिये है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री खलखो ने भी संस्था के इस पहल को सराहनीय बताया व बधाई दी वहीं बच्चों को भी सुरक्षा संबंधी सलाह दी।
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होनें पर शासकीय नंबरों में संपर्क कर इसकी सूचना दे वहीं उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बालिका सुरक्षा हेतु यह प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नगरीय क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचल में भी पहुंचकर बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक करने हेतु संस्था का यह प्रयास है तत्पश्चात निबंध के चयनित छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश बरेठ, मलकीत सिंह भंगल, पीयूष चौबे, देवेन्द्र देवांगन, दिनेश सिदार, राजेन्द्र सारथी, सुरेन्द्र सारथी, गोवर्धन बरेठ सहित स्कूल के सम्मानीय शिक्षक, शिक्षिकायें भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जयशंकर पटेल द्वारा किया गया। अंत में बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा की गई।
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————