खरसिया – खरसिया ब्लाक के जिन लोगों का वर्ष 2013 में प्रपत्र स भरा था जिन्हें स्मार्ट कार्ड नही मिल पाया है वे खरसिया सिविल अस्पताल में अवकाश को छोडकर सभी दिवस सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आधार कार्ड क्र साथ आकर स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं।
खरसिया ब्लाक में जिनका स्मार्ट कार्ड 2013 में नही बन पाया था उन्हें एक बार फिर स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा मिल रही है। जिन लोगों ने 2013 में प्रपत्र स भरा था वे सिविल अस्पताल खरसिया में शासकीय अवकाश को छोडकर 10:30 बजे से 05:30 बजे तक स्मार्ट कार्ड बनवा सकते है। स्मार्ट कार्ड बनवाने के इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड के साथ आये और स्मार्ट कार्ड बनवा ले। 2013 में जिन लोगों का स्मार्ट कार्ड नही बना है और अभी भी जिनका नाम सूची में नही है वह प्रपत्र स भर जमा कर सकता है। 2013 में जिनका स्मार्ट कार्ड बन गया है उन्हें दुबारा स्मार्ट कार्ड बनवाने की जरुरत नही है।