खरसिया। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. अपने वेतनमान में अनेक वर्षो से व्याप्त विसंगतियों के निराकरण एवं वंाछित वेतनमान प्राप्ति हेतु प्रांतीय संघ के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हडताल में 26 अक्टूबर 2015 से प्रांतीय धरना स्थल रायपुर में भाग लेगा। यह जानकारी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचरी संघ ब्लाक अध्यक्ष ए.बी. जनार्दन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचरी संघ ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ के आव्हान पर 26 अक्टूबर से प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन हडलात एक सूत्रीय मांग ,वांछित वेतनमान को लेकर राजधानी रायपुर के धरना स्थल बूढा तालाब में किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आधार व रीढ कहे जाने वाले समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक(महिला व पुरुष) ,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (महिला एवं पुरुष) व खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं। जिसकी संख्या छत्तीसगढ में 10000 से अधिक है। खरसिया ब्लाक से भी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सदस्य एवं स्वास्थ्य कर्मचारी इस धरना में भाग लेंगे। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ की प्रमुख मांगों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला/पुरुष(स्वास्थ्य कार्यकर्ता) का वेतनमान 9300-34800,ग्रेड पे 4400, अप्रैल 2006 से दिया जावे।स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला पुरुष वेतनमान 9300-34800,ग्रेड पे 4800 ,अप्रैल 2006 से दिये जाने की मांग शामिल है।