खरसिया -16 जून मंगलवार को कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन डभरा में हो रहा है। इसको लेकर खरसिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश देखा जा रहा है। खरसिया क्षेत्र से बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के डभरा पहुंचने की उम्मीद है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे साराडीह से डभरा तक किसान मजदूर भाईयों के लिए पद यात्रा में खरसिया के युवा विधायक उमेश पटेल की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी। शिव अग्रवाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से पदयात्रा सभा को सफल बनाने में की अपील की है।