रायगढ़ – जिले के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महशूस किए गए। जिसमें चक्रधर नगर स्थित सरला विरला बिल्डिंग, बेलादुला स्थित बीएसएनएल ऑफिस और एडीबी बैंक में महशूस हुए तो कर्मचारी बिल्डिंग से तत्काल बाहर निकल आए। करीब आधे घंटे से भी अधिक समय गुजारने के बाद वापस काम में लग गए। वहीं एडीबी बैंक की बिल्डिंग में एक जगह छोटी सी दरार देखने को भी मिला। वहीं लक्ष्मीपुर रोड स्थित आशा इलेक्ट्रक्लि के बिल्डिंग में भी भूकंप के झटके महसूस हुआ। इसके अलावा खरसिया, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।
[pullquote-left] क्यों आता है भूकंप [/pullquote-left] पृथ्वी की बाहरी सतह सात प्रमुख और कई छोटी प्लेट्स में बंटी है। ये प्लेट्स लगातार घूम रही हैं। इनकी मोटाई 50 से 100 किमी तक हो सकती है। भारतीय उपमहाद्वीप की प्लेट्स 5.5 सेंटी मीटर की दर से उत्तर की ओर खिसक रही हैं। कई बार ये आपस में टकराती हैं। लगातार टक्कर से इनके कोने मुडऩे लगते हैं। इन प्लेट्स की जब दबाव सहने की क्षमता खत्म हो जाती हैं तो वे टूटने लग जाती हैं।
[pullquote-left] प्लेट्स टूटने के साथ उसके नीचे मौजूद ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में भूकंप आता है। कब आता है भूकंप [/pullquote-left] पृथ्वी में चार सतह होती हैं। इनर कोर, आउटरकोर, मेंटल और क्रस्ट। इनमें कई प्लेट्स होती हैं। जहां ये प्लेट्स स्लिप हो जाती हैं, वे फॉल्ट लाइन कहलाती हैं। धरती के अंदर तापमान के दबाव और हलचलों के कारण ये फॉल्ट लाइन सक्रिय हो जाती हैं। ये अपनी जगह से आगे या पीछे होने लगती हैं तो भूकंप आता है। सबसे पहले धरती की पहली सतह के नीचे भूकंप आता है। इस जगह को हाइपोसेंटर कहते हैं। इसके ऊपर जहां से भूकंप अपना असर फैलाना शुरू करता है, उसे इपीसेंटर यानी भूकंप का केंद्र कहते हैं।एपीसेंटर से जो ऊर्जा निकलती है वह किसी परमाणु बम से कम नहीं होती। यह धरती की परतों को चीरते हुए सतह तक आती है।
[pullquote-left] हर सेकंड कम से कम तीन भूकंप आते हैं [/pullquote-left] पृथ्वी पर हर सेकंड कम से कम तीन भूकंप आते हैं। लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। इनमें से 98प्रतिशत भूकंप समुद्र के अंदर आते हैं। ऐसे भूकंपों की सालभर में संख्या 10 करोड़ हो सकती है।
[pullquote-left] यहां हुआ असर [/pullquote-left]
- नेपाल में भूकंप से 565 लोगों की मौत
- पश्चिम बंगाल के मालदा में 40 बच्चों के घायल होने की खबर
- बिहार में 22 लोगों के मौत होने की सूचना
- यूपी में भी भूकंप के तगड़े झटके
- पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मकान गिरा