रायगढ़ – भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन जिला जेल में मनाया गया। बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी गई। शनिवार सुबह से जिला जेल में रक्षाबंधन को लेकर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। जहां सुबह से बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही थीं। दूसरी ओर जिला जेल में भी राखी का पर्व उत्साह के साथ मनाया। रक्षाबंधन को लेकर जिला जेल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं जिला जेल में सुबह से लोगों के आने की सिलसिला शुरू हो गया। जेल प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शनिवार को रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने सुबह 8 से 5 बजे तक राखी बांधने का समय निर्धारित था। जेल पहुंचने वाले बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने इंतजार करना पड़ा था। जेल प्रशासन द्वारा एक बार में 15 से 20 लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। जेल प्रांगण में बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधी गई। बहनें भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधकर मिठाई दी गई। जेल में राखी बांधने आए बहनों को अपने भाइयों से मिलकर बातचीत कर रहे थे। जेल विभाग की माने तो हेड क्वार्टर से सख्त निदेश मिलने से कड़ाई किया गया। इस बार जिला जेल के बाहर बैरिकेट लगाया गया, ताकि एक साथ गेट के बाहर भीड़ ना हो। प्रहरी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों के नाम के आधार पर उनको अंदर भेजा जा रहा था। जिला जेल में माहौल गमगीन रहा, क्योंकि अपनों से दूर बहनों को जब भाइयों को मिलने का मौका मिला। तो भाई-बहन एक दूसरे को देखकर आंखों में आंसू छलक गए। जिला जेल के अंदर व बाहर दोनों तरफ माहौल गमगीन नजर आ रहा था। जेल प्रशासन की माने तो राखी बांधने आने वाली बहनों को भाइयों से मिलने का समय निर्धारित किया गया था। एक परिवार के लोगों को 20 मिनट तक मिलने दिया जा रहा था। जिसके बाद दूसरों को समय दिया गया। वहीं अंदर जाने वालों की मिठाई या केला ले जाने की अनुमति थी। जिला जेल प्रशासन ने इसबार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। जहां सुरक्षा को लेकर रायपुर जेल के 15 पीएसआई के अलावा 18 जिला जेल के व जूटमिल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं जूटमिल पुलिस समय-समय पर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा ले रही थी। बाहर से आने वाले वाहनों को मेन गेट के पास ही रोक कर पैदल भेजा जा रहा था। शहर में आज रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के हाथों में राखी बांधी। भद्राकाल होने के कारण राखी बांधने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे के बाद प्रारंभ हुआ। वहीं 2 बजे के पहले तक भाई और बहनें भद्राकाल को खत्म होने का इंतजार करती रहीं। हालांकि कई जगह सुबह से ही रक्षाबंधन का कार्यक्रम चलता रहा। छोटे बच्चों में इस त्योहार को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी थी। पूरा शहर राखी की दुकानों से सजा हुआ था।