रायपुर – बलौदा बाजार-भाटापारा-यात्री बस शिवनाथ नदी में गिर गई। हादसा सेमरिया नदी के पास हुआ। बस में करीब 22 यात्री सवार थे। इसमें से पांच लोग लापता बताए गए हैं।
बस नदी में गिरते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। प्रारंभ में सात लोगों के लापता होने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में दो लोगों को बचा लिया गया।
पांच लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है। नदी में पानी का तेज बहाव होने से बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार करीब 19 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद बस के यात्री सदमे में हैं। घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है। बस बिलासपुर से भाटापुरा जा रही थी। बस का पत्ता टूटना हादसे की वजह बताया जा रहा है। साथ ही पुल पर रैलिंग भी नहीं थी।