रायगढ़, 18 सितम्बर 2015/संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला / अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला / संस्था को 2 लाख रुपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। मिनी माता सम्मान हेतु वर्ष 2015 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। इच्छुक महिला / संस्था 30 सितम्बर तक प्रविष्टियां जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय रायगढ़ में जमा कर सकती है। यह सम्मान किसी भी महिला / संस्था को केवल एक बार ही प्राप्त हो सकेगी। प्रविष्टि में अंतर्निहित तथ्यों के अलावा अन्य पश्चातवर्ती पत्र व्यवहार कर पुरस्कार के संबंध में कोई विचार नहीं किया जाएगा। शासकीस संस्थाएं, अद्र्धशासकीय संस्थाएं, शासकीय सेवक इस सम्मान के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर सकते है।