खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडली के बडे भंडार में पं.दीनदयाल उपाध्याय परीक्षण महाअभियान की कार्यशाला में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के व
विषय को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी ने सैकडो कार्यकर्ताओं की एवं नेताओं की उपस्थिति में कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। यह विश्वास हम जनता के बीच पूरा कर पाये है जिसका परिणाम 0 से आरंभ कर पार्टी आज केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार में है। जबकि कांग्रेेस जो कहती है उसे कभी पूरा नहीं करती जिसका परिणाम आज आपके सामने है। भारी विशाल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सिर्फ 40 सांसदो तक सीमित हो गई। देश के अधिकांश प्रांतो में कांग्रेस की सत्ता समाप्त हो गई । आज भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है जिसके 10 करोड से ज्यादा प्राथमिक सदस्य है। विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र भारत की सबसे बडी पार्टी बनकर नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व मे निरंतर भारत का सम्मान विश्व में बढाने का काम कर रही है जिससे देशवासियों का एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को गौरव प्राप्त हो रहा है। श्री रावलानी ने कहा आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस ने शाशन किया पर तुश्टिकरण की राजनीति कर देश को खोखला कर दिया सोने की चिडिया कहलाने वाले भारत विश्वगुरू की गरिमा रखने वाला भारत कांग्रेस के समय में एक गरीब भारत कहलाते लगा। परंतु जब जब मतदाताओं ने भाजपा को बहुमत दिया, कम समय में ही भाजपा के नेताओं ने नैतिक मूल्यो एवं सिद्धांतो की राजनीति के बल पर भारत माॅं का सम्मान बढाया एवं भारत को विश्व पटल पर बुलादियों पर पहुचाया। म.प्र. में 1990-91 में सुंदरलाल पटवा की भाजपा सरकार ने पहली बार 714करोड रूपये किसानो का ऋध माप किया केंद्र में भाजपा की अटल सरकार ने किसानो के्रडिट कार्ड का सबसे बडा हथियार दिया जिससे आज किसान मजबूत होकर खडा हो गया अटल जी के 6 वर्शेा की सरकार ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया में भारत की ताकत कई गुणा बढा दी। छत्तीसगढ में 12 वर्शो में डा. रमन सिंह की सरकार ने भूख से मुक्ति दिलाकर छत्तीसगढ के गरीबो को पहली बार यह अहसास कराया कि अगर गरीबो का पेट भरना है तो नारे लगाने से नहीं भरेगा। सरकार के इमानदारी से कार्य करने पर गरीब का पेट भरेगा वह कार्य 65 वर्शो की आजादी के बाद किसी ने किया तो वह भाजपा की सरकार ने कर दिखाया। 12 वर्शो के षासन काल में छत्तीसगढ का चेहरा एवं चाल बदल कर एवं गरीब प्रदेष को अग्रणी राज्यो की पक्ति में खडा करने का कार्य डा. रमन सिंह ने कर दिखया है। हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ने ठोस विदेष नीति बनाई जिसके कारण बंगलादेष का पुराना मामला सुलझा सभी पडोसी देषो से अच्छे संबंध बनाने की ओर पहल हई। आर्थिक निधि कालाधन वापसी पर भी सरकार का पूरा ध्यान है। पहली बार देषवासियों को ऐसा लग रहा है कि मजबूत भारत का निर्माण होगा क्योंकि मजबूत प्रधानमंत्री मजबूत पार्टी इस देष की सरकार चला रही है। जनधन खाता, बीमा योजनाएं लाककर कमजोर एवं गरीब तबके के लोगो को भी जीने का अधिकर दिया जा रहा है। केंद्र की सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प लेकर 2019 तक हर घर में षौचालय निर्माण, 2022 तक हर व्यक्ति को अपना मकान हो एवं आने वाले 1000 दिनो में हर घर में बिजली होगी। केंद्र की मोदी सरकार ने एक वर्श में करीब 20 हजार करोड रूपये छत्तीसगढ को दिया है। जो जनता के विकास में काम आयेगा। दो स्मार्ट सिटी रायपुर एवं बिलासपुर में स्वीकृत है। इसी तरह 11 सांसद 5 वर्श में 55 गांवो को आदर्ष ग्राम बनायेगे जहां सभी मूलभूत आवष्यकताओं की पूर्ति सरकार करेगी।
सूपा मंडल के इस दो दिवसीय प्रषिक्षण ष्ाििवर में रायगढ़ विधायक रोषन अग्रवाल, मुकेष जैन, ब्रजेष गुप्ता, द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष धर्मदेव प्रधान द्वारा किया गया वहीं मंच संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार छत्तर द्वारा किया गया ।