राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के पद पर नियुक्त 22 अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय ( महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया ।
आदेश के अनुसार श्री दशरथ नेगी उप पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोक आयोग रायपुर, श्री जी.एल पाटले उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरगुजा को उप सेनानी पांचवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जलगदपुर, श्री. एस. के. पौराणिक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरूद जिला धमतरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा, श्री विजय कटरे पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, श्री के.एस. परिहार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेमेतरा जिला बेमेतरा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जिला राजनांदगांव, श्री टी.एस. ख्वाजा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री राकेश कुमार भट्ट नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर, श्री विक्टर तिर्की उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरगुजा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जांजगीर जिला जांजगीर, सुश्री सुमंत्रा मरकाम उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि/अजाक पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री जी.एन. बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटेडोंगर जिला नारायणपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दंतेवाड़ा जिला दंतेवाडा तथा श्री जोसेफ टोप्पों अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर जिला राजनांदगांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात एवं रेल) पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार श्री बी.एल. पाल उप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को जोनल पुलिस अधीक्षक विशा बिलासपुर जिला बिलासपुर, श्री अजीत पाटले उप पुलिस अधीक्षक क्राईम बिलासपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जिला रायगढ़, श्री जी.के. अवस्थी सुरक्षा अधिकारी राजभवन रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अधिकारी राजभवन रायपुर, श्री नंदलाल करोड़िया उप पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी को उप सेनानी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर, श्री एम.आर. मंडावी उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग जिला दुर्ग को उप सेनानी चौदहवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दल्लीराजहरा, श्री आई.आर. खान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुकमा जिला सुकमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा जिला सुकमा, श्री यू.बी.एस चौहान उप पुलिस अधीक्षक विशा पुलिस मुख्यालय रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ जिला रायगढ़, श्री पंकज शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंटा जिला सुकमा को कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन बिलासपुर, श्री कीर्तन राठौर उप पुलिस अधीक्षक कोरबा जिला कोरबा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, श्रीमती सुरेशा चौबे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर-चांपा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई दुर्ग जिला दुर्ग तथा श्री माहेश्वर नाग अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) कोण्डागांव बनाया गया है।