रायगढ़, 5 फरवरी 2015/ प्रमुख राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय दिवसों लिए लंक्षित समूह युवा महिला घुमन्तू मजदूर, फैक्टरी में कार्य करने वाले मजदूर, सर्विस वोटर, स्कूल के विद्यार्थी, आवास विहिन मजदूरों के लिए आॅनलाईन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसके लिए आॅन लाईन काम्पीटिशन में हिस्सा लेने के लिए 15 फरवरी नियत किया गया है। इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोग भाग ले सकते है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह समूह विशेष में पडने वाले माह समूह विशेष में पडने वाले प्रमुख राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के लिए लक्षित समूह यथा युवा महिला घुमन्तू मजदूर, फैक्टरी में कार्य करने वाले मजदूर, सर्विस वोटर, स्कूल के विद्यार्थी, आवास विहिन मजदूरों को ध्यान में रखते हुए आयोग आन लाईन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आन लाईन प्रतियोगिताएं हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने www.eci.nic.in वेबसाईट में मतदाता महोत्सव आन लाईन काम्पीटिशन फार वोटर के नाम से लिंक दिया गया है जिसका प्रयोग मतदाता स्वयं कर सकते है।