रायगढ़। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि रायगढ़ रामगुड़ी पारा निवासी 62 वर्षीय श्री यादव प्रसाद दुबे का 6 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 6.53 बजे रायपुर में दुखद निधन हो गया। वे पिछले सात महीनों से बीमार थे। श्री दुबे सेल्स टेक्स आफि स के मुख्य लिपिक थे तथा रिटायर्ड हो गए थे। उनका दाह संस्कार 6 फरवरी को शाम मुक्तिधाम में किया गया। उनका दाह संस्कार उनके बड़े सुपुत्र श्री विभाकर दुबे ने किया। अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।