रायगढ़। नगरीय निकायों का खजाना भरने की तैयारी नगरीय प्रशासन विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए सम्पति कर में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जो अगले माह से लागू हो जाएगी। इस कर इजाफे से नगरीय निकायों में राजस्व की बढ़ोतरी तो होगी। वहीं लोगों की जेब पर खर्च का भार बढ़ जाएगा। नगरीय प्रशासन ने सभी कलेक्टर व आयुक्त को इस संबंध पत्र जारी किया है।
नगरीय निकायों के अंतर्गत रहने वालों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। क्योंकि नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने नगरीय निकायों की माली हालत सुधारने व खजाना भरने सम्पति कर में बढ़ोतरी करने जा रही है। जिसमें सम्पति कर 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी, वहीं अन्य कर को यथावत रखा गया है। नगरीय प्रशासन ने सभी कलेक्टर व आयुक्तों को पत्र जारी किया है। शासन के इस फरमान के बाद अब नगरीय निकायों में रहने वालों को अपनी जेब ढीली करने पड़ेगी। साथ ही इस प्रपत्र के बाद निगम ने भी बढ़े सम्पति कर को पालन कराने की तैयारी कर ली है। ऐसे में अक्टूबर माह से लोगों को बढ़ी दर पर सम्पति कर देनी होगी। हालांकि नगरीय प्रशासन ने बाकी करों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नगरीय प्रशासन के इस आदेश से लोगों को खर्च का अधिक भार पड़ने लगेगा।